नर्मदापुरम / शुक्रवार दिनांक 7/8/26 को महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त सुश्री निधि निवेदिता ने वन स्टाप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा वन स्टाॅप सेंटर में उपस्थित पीडितों से संवाद किया तथा हितग्रहियों को प्रदान करने वाली सेवाओं के संबंध में परामर्श किया। आयुक्त ने स्टाफ से परिचय प्राप्त कर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर सभांगीय संयुक्त संचालक नर्मदापुरम श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय जैन, परियोजना अधिकारी (ग्रामीण) प्रमोद गौर उपस्थित रहे।

