
नर्मदापुरम / शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे ग्राम तारारोडा से अभिजीत यादव को सूचना मिली कि ललित चौरे के खेत मे रह रहे मजदूर परिवार ने बताया कि घर के बाहर उनके कुत्ते के भोकने की अवाज आ रही थी। जब उन्होंने बाहर निकल कर देखा तो वहा एक कोबरा प्रजाति का सांप दिखाई दिया। जिसे नेवले ने बुरी तरह जख्मी कर दिया था। वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन में वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव ने मौके पर पहुंच कर उस (Indian black cobra / highly venomous neurotoxic) कोबरा प्रजाति के सांप करीब 4 फीट को सुरक्षित रेस्क्यू किया। जिसके मुह के पास काफी घाव बने हुए थे। उसे उपचार के लिए पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सक द्वारा उसका उपचार किया गया। जिसके बाद उसे पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र मे सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया जाएगा ।

