
नर्मदापुरम / माखन नगर थाना अंतर्गत ग्राम कोठारिया में विगत दिनों एक नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया था।लेकिन पीड़ित परिवार के द्वारा आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग लगातार की जा रही है। जिसको लेकर गुरुवार को पीड़ित परिवार ग्राम कोठारिया के मुख्य मार्ग पर देर रात धरने पर बैठ गया ओर चक्काजाम कर दिया। देर रात प्रशासन के आश्वासन के बाद 11:00 बजे चक्का जाम समाप्त हुआ।

