
नर्मदापुरम / माखन नगर थाना अंतर्गत ग्राम गूज वाड़ा निवासी फरियादी अभिषेक चौरे के मोबाइल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर 46 हजार रूपए उड़ा दिए। इस मामले में माखन नगर थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इसके अलावा पचमढ़ी थाना अंतर्गत किरण कॉलोनी पचमढ़ी निवासी शिवकुमार के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 73,312 रूपये उड़ा दिए। मामले में पचमढ़ी थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

