
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस नर्मदापुरम व्दारा शहर में संचालित हो रही अवैध कारोबार जुआ व सट्टा के विरुध्द की गई प्रभावी कार्यवाही।
दिनांक 06/08//2026 गुरुवार को थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला व्दारा थाना स्तर पर टीम गठित की गई जिनको मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई सब्जी मंडी कोठी बाजार में अवैध सट्टा लिखा जा रहा है। जिस पर थाना कोतवाली से गठित टीम व्दारा दबिश देकर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी उदयराम नामदेव को पकड कर उसके पास से अवैध सट्टा सामग्री एवं 1910/- नगदी जप्त किये तथा रामगंज से टीम व्दारा दबिश देकर रोहन जाटव को पकड कर उसके पास स से अवैध सट्टा सामग्री एवं नगदी 2250/-रुपये जप्त किये तथा टीम व्दारा पटवा लाइन में दबिश देकर आरोपी अमित वर्मा को पकड कर सट्टा सामग्री एवं नगदी 2750/- जप्त किये गए तथा मंगलवारा घाट के पास जुआ संचालित होने की मुखबिर सूचना पर टीम व्दारा दबिश देकर 03 आरोपीयो को जुआ खेलते हुए पकड़ा । जिसके कब्जे से ताश के 52 पत्ते एवं नगदी 8200/- रुपये जप्त किये गए है। जिनके विरुध्द थाना कोतवाली में पृथक – पृथक अपराध पंजीबध्द किये गए। सट्टा के कुल 03 प्रकरण में जुमला राशी 6910/- तथा जुआ के प्रकरण में राशी 8200/- जप्त की गई है। इस प्रकार कोतवाली पुलिस व्दारा कुल 15000/- लगभग अवैध जुए एवं सट्टे के विरुध्द कार्यवाही कर जप्त किया गया।
उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरी. गौरव सिंह बुंदेला थाना प्रभारी कोतवाली एवं उनि. वंशज श्रीवास्तव, प्र. आर. राकेश, पुष्पेन्द्र, आर. अविनाशी हारोडे, हरीश पवार, अजमेश, विक्कु यादव, मनीष सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

