


नर्मदापुरम / इटारसी / श्रावण मास के पावन पर्व पर वृंदावन धाम से पधारे आचार्य परम श्रद्धेय पं. नवल किशोर शास्त्री के श्रीमुख से न्यास कॉलोनी इटारसी स्थित वृंदावन गार्डन में संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा का भक्तिमय वातावरण में प्रारंभ हुआ। प्रथम दिवस में कथावाचक ने शिव महिमा का बखान श्रोताओं के मध्य किया उन्होंने महादेव के स्वरूप और श्रृष्टि की रचना के साथ साथ ॐ नमः शिवाय मंत्र का महात्म्य बताया। उनके सुनाए मीठे मीठे भजनों का आनंद धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने लिया।
उक्त अवसर पर सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पं. अरुण शास्त्री के द्वारा महारुद्राभिषेक पूजन कार्य भी लगातार जारी है जो कि कथा के साथ साथ 12 अगस्त तक चलेगा। कथा के अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गई।

