
नर्मदापुरम / डोलरिया तहसील के ग्राम सेमरी खुर्द से मुकेश यादव ने अभिजीत यादव को सूचना दी कि जब हम काम कर के घर लौटे तो घर का ताला खोलकर अदर घर में जा रहे थे। उस दौरान उन्हे घर के किचन मे एक सांप दिखाई दिया। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा सर के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव, सर्पमित्र मोहित मेहरा, पंकज केवट, सचिन दुलारे ने मौके पर पहुंच कर किचन में रखे ड्रम के पीछे छिपे हुए उस (Indian rat snake/non venomous) घोड़ा पछाड प्रजाति के सांप जो करीब 7 फीट लम्बा था। सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र में छोड़ दिया । अभिजीत यादव ने आमजन से आग्रह किया कि बारिश के दिनों में अगर किसी के घर पर सर्प दिख जाए, तो उसे मारे नहीं किसी भी सर्प मित्र को बुलाकर उसका रेस्क्यू कर वन परिक्षेत्र में छोड़ दें।

