
नर्मदापुरम / भोपाल / जबलपुर/ नर्मदापुरम मध्य प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के तैराक कृषिव दोशी ने 42वीं सब जूनियर एक्वेटिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
उक्त जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश तैराकी संघ के सचिव जय कुमार वर्मा ने बताया कि कृषिव ने 2 मिनट 14.48 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में केरल के ए.पी. आर्य सथार 2 मिनट 15.49 सेकंड के साथ रजत पदक पर रहे, जबकि विहान पेडनेकर ने 2 मिनट 19.43 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता।
मध्यप्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शर्मा ने कृषिव की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह जीत प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कृषिव की मेहनत और समर्पण से प्रदेश के अन्य युवा तैराकों को भी प्रेरणा मिलेगी। एसोसिएशन भविष्य में भी ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग देगी।
कृषिव की इस जीत से मध्य प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर रोशन हुआ है, मध्य प्रदेश तैराकी संघ के समस्त पदाधिकारीयों ने कृषिव की इस स्वर्णिम सफलता पर बधाई प्रेषित की है।

