
नर्मदापुरम / कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार द्वारा किसानों के साथ लगातार छल किया जा रहा है। जिसके विरोध में किसानों के हित में मूंग खरीदी में फैली अव्यवस्थाओं एवं खाद, बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आज कांग्रेस जनों द्वारा इटारसी एसडीएम नीलेश शर्मा से कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में मुलाकात की। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की मूंग की फसल को शीघ्र खरीदे जाने की मांग की एवं इस बात की भी जानकारी दी कि कृषि मंडी (वेयर हाउस) एवं खरीदी केन्दों पर धीमी गति से तुलाई की जा रही है। जिसके कारण ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी लाईन तुलाई केन्द्रो पर लग रही है । बारिश का मौसम होने के कारण किसान परेशान है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी होने के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने शीघ्र ही किसानों की इन समस्याओं के हल करने की मांग एसडीएम से की है। प्रतिनिधिमंडल में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के साथ ही जिला संगठन महा सचिव मधुसूदन यादव, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष बाबू चौधरी, इंटक जिला अध्यक्ष शेख रमजान, जिला अनुशासन समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र मालवीय, कांग्रेस नेता हरीश मालवीय, किसान कांग्रेस जिला महामंत्री अजय पटेल, किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष अखिलेश पटेल, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, चंद्रकांत बहारे एवं अनूप गांचले आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

