नर्मदापुरम / ऐसे लाएगे बच्चे ओलंपिक में गोल्ड मेडल, खिलाड़ियों की उदासीनता का मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग की ओर से इटारसी में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं चल रही है। पुरानी इटारसी के गर्ल्स स्कूल में जिसमें जिले भर के प्रतियोगी छात्र सुबह से शामिल होते हैं। लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया। इन 50 छात्रों के ऊपर खाना तो दूर पानी के लिए मात्र एक केंन रखी हुई थी। बच्चों के लिए विभाग की ओर से ना खाने पीने की कोई व्यवस्था थी ना ही किसी प्रकार का बच्चों के लिए वेलकम था। बड़ा दुख का विषय है जिस मध्य प्रदेश में 3 किलोमीटर की सड़क के उद्घाटन के लिए 45,000 रुपए 1 घंटे में खर्च कर दिए जाते हैं। वहीं जिले भर से आए बच्चों के लिए शिक्षा विभाग के पास फंड नहीं है। जो बच्चे अपने साथ लंच बॉक्स लेकर गए थे वह तो ठीक-ठाक स्थिति में रहे, जिनके पास यह व्यवस्था नहीं थी उनका क्या हुआ होगा। क्या शिक्षा विभाग इस स्थिति एवं परिस्थितियों के बाद बच्चों से पदक लाने की उम्मीद लगाए बैठा है। भारतीय किसान संघ ने कहा कि जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए इन छात्रों के लिए अतिथि देवो भव का नारा देने वाली मध्य प्रदेश सरकार एवं विशेष कर शिक्षा विभाग के इस कृत्य की कड़ी आलोचना की है एवं भविष्य में विभाग की इस तरह की पुनरावृत्ति ना हो इसकी अपेक्षा की है।

