
नर्मदापुरम / धरम कुंडी बस स्टैंड इटारसी रोड पर इटारसी से बानापुरा जा रहा ट्रक जो जीवन ट्रांसपोर्ट इटारसी का है एवं ड्राइवर का नाम आकाश है। अनियंत्रित होकर पलटा, जिसमें सरकारी बोरे की गठान भरी थी ट्रक का नं. MP 09 HG 1726 है। पर किसी को कोई जान मॉल का नुकसान नहीं हुआ। ट्रक ड्राइवर को सकुशल ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि ड्राइवर का कहना है कि चाबी लॉक से निकलकर नीचे गिर जाने से स्टेयरिंग लॉक होने के कारण अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा है ।

