
नर्मदापुरम / समेरिटंस स्कूल के 23 खिलाड़ियों का चयन मंदसौर में आयोजित होने वाली सब जूनियर राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता हेतु किया गया है। यह प्रतियोगिता 7 एवं 8 अगस्त को आयोजित होगी।
चयनित खिलाड़ियों में शांतनु कावड़कर, अधिश्री तिवारी, जॉन्सी, अलंकृता तिवारी, पाखी मानधन्या, त्रिशा मिश्रा, सानवी गौर, आस्था गौर, वेदिका शर्मा, काव्या बावरिया, काश्वी सैनी, अभय राजपूत, दक्ष धुर्वे, शिवांश मालवीय, ऋषभ ठाकरे, हर्षवर्धन दुबे, देवांश कोरी, केशव चौरे एवं अवनी सलाम सहित अन्य शामिल हैं।
प्रतियोगिता में विशेष सहयोगी के रूप में चारु चिचाम एवं आरुषि सलाम भी उपस्थित रहेंगी। विद्यालय के खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय संचालन समिति, प्राचार्य प्रेरणा रावत, खेल अधिकारी डॉ. सचिन खम्परिया, कोच वैशाली तिवारी तथा विनोद कुमार साहू ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

