
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम के निर्देशानुसार भारत सरकार द्वारा जारी नवीन शाला प्रबंधन समिति गाइडलाइन 2026 के अनुपालन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा में शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष श्रीमती उमा उदय गौर, उपाध्यक्ष गौरीशंकर वर्मा, सदस्य श्रीमती मीरा मयूर मौर्य, श्रीमती सुनीता, कन्हैयालाल गौर, श्रीमती सरिता सुरेश दुबे, श्रीमती ममता रामकेश, श्रीमती अनीता सुनील गौर, श्रीमती सुनीता राकेश, श्रीमती संजू ऊईके, श्रीमती दुर्गाबाई परते सरपंच, श्रीमती सुनीता रवि गोरेवर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, श्रीमती क्षमा जयराम यादव आशा कार्यकर्ता, कुमारी हर्षिता सुनील गौर पूर्व छात्र, श्याम बाबू मालवीय, राजेंद्र हरियाले, विनोद तोमर, राकेश यादव, प्राचार्य राममोहन रघुवंशी, वीरेंद्र यादव, मधु हुरमाडे को सदस्य के रूप में रखा गया है। प्राचार्य द्वारा सभी सदस्यों को समिति के उद्देश्य एवं जिम्मेदारियां से अवगत कराया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं का नामांकन उपस्थिति एवं ठहराव सुनिश्चित करना, दिव्यांग छात्र-छात्राओं सहित समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना, छात्र हित लाभों का समय पर वितरण सुनिश्चित करना, शिक्षण अधिगम प्रक्रिया शिक्षक उपस्थित एवं सीखने के प्रतिफलों की निगरानी करना, विद्यालय में आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा तैयारी सुनिश्चित करना, विद्यालय में संचालित योजनाएं जैसे समग्र शिक्षा उल्लास आदि की मॉनिटरिंग करना विद्यालय में हरित एवं सतत गतिविधियों को बढ़ावा देना। समिति की बैठक में संकुल प्राचार्य राकेश साहू सहित संस्था के शिक्षक अखिलेश यादव, शिव शंकर चौधरी, योगेंद्र मालवी, आशीष यादव, सुनीता राजपूत शिखा रघुवंशी, अर्पित मिश्रा शिवम ठाकुर आदि उपस्थित थे।

