
नर्मदापुरम / यात्रियों की सुरक्षा, परिचालन क्षमता में वृद्धि तथा रेल अवसंरचना के आधुनिकीकरण के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल में गुरमखेड़ी रेलवे स्टेशन पर कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए आवश्यक ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण गुरमखेड़ी स्टेशन पर भोपाल मंडल होकर संचालित कुछ यात्री ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को निर्धारित अवधि के लिए निरस्त किया गया है।गुरमखेड़ी स्टेशन पर यह कार्य 24 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक (7 दिवस) किया जाएगा। इस दौरान निम्नलिखित ट्रेनों का अस्थायी रूप से गुरमखेड़ी (GMD) स्टेशन पर जिन ट्रेनों का ठहराव निरस्त रहेगा, उनका विवरण इस प्रकार हैगाड़ी संख्या 11272 भोपाल–इटारसी एक्सप्रेस का गुरमखेड़ी स्टेशन पर ठहराव 23 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा। गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी– इटारसी एक्सप्रेस का गुरमखेड़ी स्टेशन पर ठहराव 23 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा।
गाड़ी संख्या 61618 कटनी– इटारसी मेमू स्पेशल का गुरमखेड़ी स्टेशन पर ठहराव 24 जुलाई 2026 से 26 जुलाई 2026 तक अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा। गाड़ी संख्या 19014 कटनी– भुसावल एक्सप्रेस का गुरमखेड़ी स्टेशन पर ठहराव 24 जुलाई 2026 से 26 जुलाई 2026 तक अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा।
गाड़ी संख्या 11271 इटारसी– भोपाल एक्सप्रेस का गुरमखेड़ी स्टेशन पर ठहराव 27 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा। गाड़ी संख्या 11273 इटारसी –प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस का गुरमखेड़ी स्टेशन पर ठहराव 27 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा।
गाड़ी संख्या 61617 इटारसी– कटनी मेमू स्पेशल का गुरमखेड़ी स्टेशन पर ठहराव 27 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा।
गाड़ी संख्या 19013 भुसावल– कटनी एक्सप्रेस का गुरमखेड़ी स्टेशन पर ठहराव 27 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि उपरोक्त अवधि में यात्रा की योजना बनाते समय इन अस्थायी परिवर्तनों का ध्यान रखें तथा यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी एनटीईएस अथवा रेलवे के अधिकृत माध्यमों से प्राप्त कर लें।

