नर्मदापुरम / नीट पेपर लीक घोटाले के दोषियों पर कार्रवाई एवं धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफ़ा की मांग कर रहे युवाओं पर दिल्ली पुलिस पैरा मिलिट्री फ़ोर्स द्वारा की गई लाठी चार्ज के विरोध में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी के साथ पुलिस द्वारा किये दुर्व्यवहार के विरोध में नगर कांग्रेस ने तेज बारिश में भीगते हुए धरना प्रदर्शन किया। युवा नेता सिराज खान ने कहा कि अब इस सरकार के दिन लद गए है, जिन युवाओं के दम पर भाजपा सत्ता में आई थी। अब वही युवा 2029 में उसे उखाड़ फेकेंगे। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, अनोखी राजोरिया, धर्मेन्द्र तिवारी, फैजान उल हक, गुलाम मुस्तफा, अमित खत्री, सिराज खान, आफरीद, तुकाराम यादव, आजाद भाटिया, सौरभ राय, अफराज, अशोक अहिरवार, संतोष अहिरवार, मनमोहन सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

