
नर्मदापुरम / वन विभाग पिपरिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत उटिया किशोर में बफर जोन की वन विभाग की टीम ने ग्राम उटिया किशोर निवासी नेतराम अहिरवार को पके हुए हिरण के मांस के साथ गिरफ्तार किया है। वन विभाग के सूत्र बता रहे हैं कि इस मामले में आरोपी की निशानदेही पर और भी अन्य आरोपी हो सकते हैं। वही सूत्रों की माने तो आरोपी ओर उसके साथियों ने भभूतिया के पास खेत में हिरण का शिकार किया है। अभी आधा किलो मांस और अन्य सामग्री मिली है।अन्य आरोपी की तलाश जारी हैं। वन विभाग की टीम जांच मे जुटी हुई है

