
नर्मदापुरम / भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी 100 प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन आज सातवें दिन भी निरंतर जारी है, आंदोलन को लगभग 155 घंटे हो चुके है, प्रतिदिन अलग अलग तहसीलें आंदोलन कर रही है, आज इटारसी एवं सोहागपुर,पिपरिया तहसील द्वारा आंदोलन किया जा रहा है, आज भारतीय किसान संघ नें भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन किया है तथा अपना विरोध दर्ज कराया है ।
किसानों नें मेहनत करके मूंग का उत्पादन किया….
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष ओमकार राजपूत नें बताया कि किसानों नें गर्मी भर मेहनत करके मूंग का बंपर उत्पादन किया है, 4-5 क्विंटल प्रति एकड़ मूंग का उत्पादन किया है। लेकिन सरकार नें घोषित उपार्जन 1 क्विंटल 20 किलो तय किया जोकि बहुत कम है, ऐसे में किसानों को औने पोनैं दामों में मंडी में बेचना पड़ेगा, मंडी के भाव भी 4500-5000 रूपये चल रहे है। जिससे लाखों रूपये का फटका लगेगा, सरकार शीघ्रता से शत प्रतिशत मूंग खरीदी की घोषणा करें, अन्यथा प्रतिदिन ही उग्र आंदोलन किया जाएगा।
भैंस के आगे बीन बजाकर किया आंदोलन….
भारतीय किसान संघ के सातवे दिन किसानों नें आज भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे नें बताया कि सरकार भैंस के समान है जो किसानों की समस्याओं को सुननें को तैयार नहीं है, जैसे भैंस के आगे बीन बजानें से कोई फर्क नहीं पड़ता। उसी प्रकार सरकार को भी कोई फर्क नहीं पड़ता है, इसलिए उसे जगानें के लिए बीन बजाकर उठानें का प्रयास किया गया है, ताकि किसान हित में सरकार निर्णय ले सके ।
अब उग्र होगा आंदोलन…
भारतीय किसान संघ के संभाग सदस्य रेवक सिंह नें बताया कि भारतीय किसान संघ द्वारा अभी तक तहसीलों द्वारा आंदोलन किया जा रहा था, लेकिन अब सरकार हमारी मांगे नहीं मान रही इसलिए हम उग्र आंदोलन करनें वाले है, जिसमें ट्रैक्टर आंदोलन, बाजार बंद एवं मंडी बंद जैसे आंदोलन करेंगे ।
ये रहे उपस्थित…
आंदोलन में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ओमकार राजपूत, संभागीय सदस्य श्रीराम दुबे, रेवक सिंह, सजिला सहमंत्री रजत दुबे, श्यामशरण तिवारी, सुभाष साध, सुनील पटैलमोरसिंह राजपूत, राजेश साध, कमल गालर, हरीश वर्मा, रंजीत चौरे, ज्ञान यादव, राजकुमार चौधरी, रामस्वरूप चौरे, भोलाराम चौरे आदि उपस्थित रहे ।

