
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर रविवारीय हाट को व्यवस्थित लगवाने के लिए स्वयं सीएमओ वैभव देशमुख और तहसीलदार सुनील शर्मा सड़क पर उतरे। इस दौरान आने वाले सब्जी विक्रेताओं को आटो सहित निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया। मार्ग अवरूद्ध न करने की समझाइश दी गई। साथ ही राजस्व की टीम को सख्त हिदायत दी गई कि सब्जी, फल एवं अन्य सामग्री विक्रेताओं को निर्धारित स्थान पर पहुंचाते रहें, कोई भी मार्ग अवरूद्ध न करें।
आरएसआई शेख अकबर ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के मार्गदर्शन में बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित किया जा रहा है। व्यापारियों को समझाइश भी दी जा रही है कि अपनी सामग्री निर्धारित स्थान पर ही रखें।
राजस्व शाखा के एआरआई शेख अकबर, ब्रजेश सारवान, शेख सिकंदर, नितेश गौर, सतीष रघुवंशी सहित नगरपालिका का अतिक्रमण दल अलसुबह से देर शाम तक बाजार व्यवस्था में लगा रहा।

