


नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने रिवर व्यू जैसी पॉश कॉलोनी के सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग हैं 11 लाख मूल्य का चोरी गया सामान बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 08 जुलाई 2026 को फरियादी कपिल शर्मा (उम्र 36 वर्ष), वर्तमान निवासी रिवर व्यू कॉलोनी, नर्मदापुरम द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वे 05 जुलाई 2026 को अपने निवास पर ताला लगाकर जयपुर गए थे। वापस लौटने पर 07 जुलाई 2026 को उन्होंने देखा कि अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोड़कर 9 लैपटॉप, 10 कंप्यूटर सिस्टम, राडो कंपनी की घड़ी, एलईडी टीवी, आरओ एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली, नर्मदापुरम में अपराध क्रमांक 647/2026 अंतर्गत धारा 331 (4) एवं 305 (ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
ऐसे पहुंची पुलिस आरोपियों तक…
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर की सूचना, तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर फरियादी के कार चालक वाजिद गुफरान सिद्दीकी से कड़ाई से पूछताछ की। बैंक खातों एवं अन्य साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी किए गए 7 कंप्यूटर सिस्टम एवं 5 लैपटॉप अपने परिचित आफताब खान, निवासी खजराना (इंदौर) को बेच दिए थे, जनकि शेष 4 कंप्यूटर सिस्टम, 4 लैपटॉप, विदेशी कंपनी राडो की कीमती घड़ी, एलईडी टीवी, आरओ, इलेक्ट्रिक केतली, ट्रिमर सहित अन्य सामान अपने घर में छिपाकर रखा था।
पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 11 लाख मूल्य का चोरी गया मशरूका बरामद कर लिया।
बरामद मशरूका :- 8 कंप्यूटर सिस्टम, 8 लैपटॉप, 01 राडो कंपनी की कलाई घड़ी, एलईडी टीवी, आरओ, इलेक्ट्रिक केतली, ट्रिमर, अन्य चोरी गया सामान कुल मशरुका कीमत लगभग 11 लाख रूपये।
गिरफ्तार आरोपी….
1. वाजिद गुफरान सिद्दीकी, निवासी जहांगीराबाद, भोपाल (वर्तमान पताः अग्निहोत्री कॉलोनी, नर्मदापुरम)
2. आफताब खान, निवासी खजराना, इंदौर
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में सउनि संजय रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रितेश यदुवंशी, आरक्षक पंकेश बघेला, अविनाशी हारोडे, अजमेश चंद्रोल, हरीश डिगरसे, भिक्कू यादव तथा साइबर सेल के आरक्षक दीपेश सोलंकी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
इस चोरी के अतिरिक्त जिले के 1. स्टेशन रोड पिपरिया थाने के अपराध क्रमांक 234/ 26 धारा 303(2) BNS में अज्ञात लड़की द्वारा धक्का मार कर कंधे पर टंगे बैग के जेब से ₹5500/- चोरी करने की घटना में आरोपिया नैना पिता जगदीश पारधी उम्र 19 साल निवासी जमनी टोला थाना सोहागपुर को गिरफ्तार करने एवं मशरुका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
ज्ञात हो कि विगत दिनो मे थाना देहात नर्मदापुरम पुलिस अप. क्र. 347/26 धारा 309 (6), 127(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया जाकर लूटे गये आभूषणो कीमती लगभग 1,36,000/- रूपये को आरोपियो बरामद किया गया है तथा अप. क्र. 371/26 धारा 303(2) बीएनएस मे चोरी गये 95,000/- रूपये एवं तालनगरी मे वृद्ध महिला के साथ हुयी चोरी की घटना पर अपक्र0 335/26 धारा 303(2) बीएनएस मे चोरी गए आभूषण कीमती 90,000/- को आरोपी से बरामद करने मे सफलता प्राप्त की गई।

