

नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार आसमाजिक तत्वो के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
ज्ञात हो कि दिनांक 07/07/26 को फरियादी शुभम खंडारे पिता बसंत खंडारे नि. एसपीएम पुलिया के पास नर्मदापुरम ने रोहित चाबरिया एवं विजय रैकवार के विरुद्ध पैसो की मांग को लेकर डंडों से मारपीट करने की रिपोर्ट की जिस पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम में अपराध धारा 296 (b), 115(2),351(3),3(5), 119(1) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । उक्त घटना की खबर हमारे द्वारा “सत्य की आवाज” न्यूज़ चैनल पर प्रमुखता से प्रसारित की गईं थी । थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 11/7/26 को उक्त दोनों आरोपी रोहित चाबरिया एवं विजय रैकवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है, प्रकरण की विवेचना जारी है।

