
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था लक्ष्मी समाज कल्याण समिति विकासखंड सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम सेक्टर 05 में आज दिनांक 10/07/2026 को ब्लॉक समन्वय हरिदास दायमा के जन्मदिन पर समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुगना लौवंशी एवं समिति के सचिव विकास शर्मा द्वारा जन्मदिन पर पोंधे देकर सम्मानित किया गया। जिसमें जीवन दायिनी समिति के अध्यक्ष सुनील सिंगोरिया एवं समस्त सदस्य उपस्थित रहे हैं एवं सिलाई प्रशिक्षण डिप्लोमा प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
वृक्ष हमारे जीवन का मूल आधार हैं….
बिना वृक्ष के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ये सिर्फ ऑक्सीजन देने वाली मशीन नहीं हैं, ये हमारी पूरी जिंदगी की नींव है
संस्कृति और मन का आधार।
पीपल, बरगद, तुलसी हमारी पूजा में हैं।
पेड़ के नीचे बैठकर ही तो शांति मिलती है। तनाव कम होता है। बच्चे पेड़ों से ही प्रकृति सीखते हैं।
इन्हीं विचारों के साथ सफलतापूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

