
नर्मदापुरम / राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने नर्मदेश्वर महिला मंडल, मंगलमय परिसर को भजन-कीर्तन के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की। उन्होंने मंडल को ढोलक, झांझ एवं मजीरे प्रदान करते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं।
महिला मंडल की सदस्यों ने सांसद माया नारोलिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भजन सामग्री मिलने से नियमित भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों को और अधिक सुचारु रूप से संचालित किया जा सकेगा। इस अवसर पर महिला मंडल की सरोज पटेल, ममता सिसोदिया, निकिता राठौर, रीना राठौर, सृष्टि गौर, शुभांगी खंडेलवाल सहित सदस्य एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

