

नर्मदापुरम / राम जी बाबा की पुण्यतिथि के अवसर पर महंत रतन दास सिंगाजी महाराज समाधि की और से संत परंपरा को आगे बढ़ते हुए महंत वृंदावन दास जी महाराज को सूफी संत शिरोमणि राम जी बाबा की पुण्यतिथि के अवसर पर महंत रतन लाल ने अपने गुरु के आदेश से महंत वृंदावन दास को तिलक कर खाली पड़ी हुई गादी पर बिठाया। महंत वृंदावन दास जी को राम जी बाबा समाधि का उत्तराधिकारी घोषित किया। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, खोजी लहर समाचार पत्र के प्रधान संपादक राजेंद्र रावत, दिलीप रावत, अयोध्या प्रसाद रावत, पूर्व महासचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ शिक्षा विद सुभाष मालवीय, विकास आगन इस अवसर पर उपस्थित होकर वृंदावन महंत को कुछ मालाओं से स्वागत वंदन किया ।

