
नर्मदापुरम / भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी 100 प्रतिशत खरीदी की मांग को नर्मदापुरम लेकर अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन आज छठवें दिन भी निरंतर जारी है, आंदोलन को लगभग 130 घंटे हो चुके है, प्रतिदिन अलग अलग तहसीलें आंदोलन कर रही हे, आज डोलरिया एवं माखननगर तहसील द्वारा आंदोलन किया जा रहा है, आज लगभग 3 घंटे त मौन धरना आयोजित किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं नें मौन होकर विरोध दर्ज कराया है ।
किसानों नें मेहनत करके मूंग का उत्पादन किया…..
भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष लखनलाल चौधरी नें बताया कि किसानों नें गर्मी भर मेहनत करके मूंग का बंपर उत्पादन किया है, 4-5 क्विंटल प्रति एकड़ मूंग का उत्पादन किया है लेकिन सरकार नें घोषित उपार्जन 1 क्विंटल 20 किलो तय किया जोकि बहुत कम है, ऐसे में किसानों को औने पोनैं दामों में मंडी में बेचना पड़ेगा, मंडी के भाव भी 4500-5000 रूपये चल रहे है जिससे लाखों रूपये का फटका लगेगा ,सरकार शीघ्रता से शत प्रतिशत मूंग खरीदी की घोषणा करें, अन्यथा प्रतिदिन ही उग्र आंदोलन करेंगे ।
अब उग्र होगा आंदोलन….
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ओमकार राजपूत नें बताया कि भारतीय किसान संघ द्वारा अभी तक तहसीलों द्वारा आंदोलन किया जा रहा था, लेकिन अब सरकार हमारी मांगे नहीं मान रही इसलिए हम उग्र आंदोलन करनें वाले है, जिसमें ट्रैक्टर आंदोलन, बाजार बंद एवं मंडी बंद जैसे आंदोलन करेंगे ।
करणी सेना नें आंदोलन स्थल पर आकर दिया समर्थन….
भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे नें बताया कि भाकिसं के आंदोलन को जिलेभर के सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला जिसमें करणी सेना, राजपूत समाज, सर्व ब्राह्मण समाज, लोधा लोवंशी समाज, साहू समाज, यदुवंशी समाज, कुर्मी समाज, कुशवाहा समाज, पेंशनर्स समाज,भारतीय क्रांतिकारी परिषद्, मीणा समाज आदि समाजों का समर्थन प्राप्त हुआ हे, भारतीय किसान संघ नें सभी को आभर माना है
यह रहे उपस्थित….
आज आंदोलन में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ओमकार राजपूत, जिला सहमंत्री रजत दुबे, लखनलाल चौधरी, राजेश दीवान,र शिवमोहन सिंह, राजकुमार बसया, ब्रजेश राजपूत,बदामीलाल साध, विनोद दुबे, गोपाल मीणा, जितेन्द्र मीणा आदि उपस्थित रहे ।

