
सिवनी मालवा / शिक्षा माता के पेट में जन्म नहीं लेती उसके लिए अनुकूल परिवेश आर्थिक मानसिक शारीरिक स्थिति की आवश्यकता होती है। शिक्षा ही मानव का सर्वांगीण विकास करती है, शिक्षा के बिना मानव का बौद्धिक शारीरिक मानसिक विकास संभव नहीं होता है। यदि किसी बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास है, किंतु आर्थिक स्थिति के अभाव में उसकी शिक्षा अधूरी रह जाती है। यह हमारे समाज की कड़वी सच्चाई है, इसी कड़वी सच्चाई को दूर करने के लिए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित सत्र 2025-26 की कक्षा दसवीं की वार्षिक परीक्षा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा मे संस्था स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कुमारी खेमेश्वरी दुबे पिता सुरेश दुबे ने 90% अंक प्राप्त करके सभी विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त की है तथा कुमारी अदिति पिता रामकेश इवने 90% अंक प्राप्त करके सभी विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त की है।
संस्था स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं के माता-पिता को शाल श्रीफल देकर राम मोहन रघुवंशी प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र यादव द्वारा किया गया। संस्था प्राचार्य द्वारा स्वयं के द्वारा कुमारी खेमेश्वरी दुबे एवं कुमारी अदिति इबने को शैक्षणिक सामग्री के अंतर्गत स्कूल बैग, विषय कॉपी, स्कूल गणवेश, टिफिन बॉक्स, पैन, पानी की बोतल प्रदान की गई। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य राकेश साहू भी उपस्थित थे। प्राचार्य द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष कक्षा दसवीं में संस्था स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को इसी प्रकार की शैक्षणिक सामग्री प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक राजेश देवडिया, शिव शंकर चौधरी, मधु हुरमाडे, अखिलेश यादव, योगेंद्र मालवीय, सुनीता राजपूत, शिखा रघुवंशी, अर्पित मिश्रा आदि उपस्थित थे।

