
नर्मदापुरम / शहर में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वा ली घटना सामने आई है। महज़ एक छोटी सी बात—’ऑर्डर डिलीवर होने में थोड़ी देरी’ पर महेश चौकसे ने एक गरीब डिलीवरी बॉय पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, मयंक नाम का एक युवक एक प्राइवेट कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता है। वह रोज़ की तरह काम पर था और महेश चौकसे के घर पर ऑर्डर देने पहुंचा था। किसी कारणवश ऑर्डर पहुंचाने में थोड़ी सी देरी हो गई थी। इसी बात से बौखलाए महेश चौकसे ने अपना आपा खो दिया और तुरंत मारपीट शुरू कर दीं ।
हमले के बाद मयंक राजपूत को आया हार्ट अटैक…. अस्पताल में भर्ती
क्रूरता की हद पार होने के बाद, मयंक किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा। वह भागकर खेड़ा (इटारसी) पहुंचा। छाती और शरीर पर अत्यधिक गंभीर चोटें आने और गहरे सदमे के कारण मयंक की हालत बिगड़ गई और उसे अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) आ गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे इटारसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
करनी सेना और समाजसेवियों में आक्रोश, FIR दर्ज…
घटना के एक दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। इस बर्बरतापूर्ण घटना को लेकर स्थानीय जनता, करनी सेना और विभिन्न सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश है।
इनका कहना…
महेश चौकसे ने डिलीवरी बॉय को मारा है, जो अस्पताल में भर्ती है और उसको अटैक आ गया है। मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है।
गौरव सिंह बुंदेला, थाना प्रभारी नर्मदापुरम।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, मैंने उससे कोई बदतमीजी नहीं की है, लाठी और डंडे का मैंने कोई उपयोग नहीं किया हमने भी थाने में शिकायत की है।
महेश चौकसे।

