
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह, जिला प्रभारी अलकेश आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला की सहमति से भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एड. अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष की घोषणा की है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमित माहला ने बताया कि जारी सूची के अनुसार श्रीमती मोनिका चौकसे को नर्मदापुरम जिला महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीमती मोनिका चौकसे को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन और अधिक सशक्त होगा।

