
नर्मदापुरम / शहर के सदर बाजार इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने और विरोध करने पर पीड़ित पक्ष को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने का एक गंभीर मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
क्या है पूरा मामला…..
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नर्मदापुरम के वार्ड नंबर 09 (एस.पी. ऑफिस के सामने, सदर बाजार) के निवासी अनिल कुमार गुप्ता (आत्मज स्वर्गीय श्री रामभरोसी गुप्ता) के घर के ठीक सामने एक महिला द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है। पीड़ित अनिल कुमार ने कोतवाली थाना प्रभारी को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि रुकमणी चौहान (रुकमणी बाई) नामक महिला उनके घर के सामने सरकारी जमीन पर टीन का शेड लगाकर अवैध कब्जा कर रही है। महिला होने का फायदा उठाने और झूठे केस की धमकी शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उन्होंने महिला को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने से मना किया, तो वह विवाद और लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गई। आरोप है कि महिला अपने ‘महिला होने का गलत फायदा’ उठाने की बात कह रही है और विरोध करने पर पीड़ित पक्ष को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रही है। इतना ही नहीं, पीड़ित का आरोप है कि महिला द्वारा उन्हें ‘हरिजन एक्ट’ (SC/ST Act) के तहत झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की खुली धमकी भी दी जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार इस विवाद और मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित अनिल कुमार गुप्ता ने 09 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली नर्मदापुरम में लिखित आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही, मामले की गंभीरता को देखते हुए इस शिकायत पत्र की प्रतिलिपि नर्मदापुरम के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) को भी सौंपी गई है ताकि शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा सके और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मिल सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या सख्त कदम उठाता है।

