
नर्मदापुरम / शासकीय गृह विज्ञान अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. श्रीमती भारती दुबे के मार्गदर्शन, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक डॉ. हर्षा चचाने के सहयोग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सुश्री काजल बाथरे एवं सुश्री पूजा गोस्वामी के नेतृत्व में विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. श्रीमती भारती दुबे ने छात्राओं को मार्गदर्शन दिया कि जनसंख्या के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए, तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
कार्यक्रम में डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, स्टेट कैंपर सलोनी दुबे, स्वयंसेवक सुलोचना, प्रियंका, रोशनी, महाविद्यालय की छात्राएँ एवं स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य तथा अधिक से अधिक पौधरोपण का संदेश दिया गया।

