
इटारसी / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में जिला परिवहन कार्यालय, नर्मदापुरम (आरटीओ) द्वारा महिला बाल विकास के सहयोग से “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के अंतर्गत छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि श्रीमती अंशिका सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री संजय जैन, प्रशासक श्रीमती प्रतिभा बाजपेई, प्रभारी परियोजना अधिकारी, श्रीमती दीप्ति शुक्ला एवं उपनिरीक्षक ज्योत्सना कोशलवर उपस्थित थी। शिविर का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने कहा आज के समय में सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वाहन चलाने से पहले यातायात नियमों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। श्रीमती अंशिका सिंह ने कहा कि बेटी परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। जिस घर में बेटियों का सम्मान होता है, वहाँ सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास होता है।
कु. ज्योत्सना ने छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क संकेतों, सुरक्षित वाहन संचालन तथा लर्निंग लाइसेंस के महत्व की जानकारी दी। संजय जैन ने कहा कि जब एक बेटी शिक्षित होती है, तो वह पूरे परिवार को शिक्षित और जागरूक बनाती है। आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी डॉ. हरप्रीत रंधावा ने कहा कि शिक्षित बेटियाँ आत्मनिर्भर बनती हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजय आर्य ने कहा कि कहा कि लर्निंग लाइसेंस छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्राओं से हमेशा यातायात नियमों का पालन करने तथा हेलमेट एवं अन्य सुरक्षा उपायों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का आग्रह किया। आभार प्रदर्शन डॉ. शिरीष परसाई द्वारा किया गया। श्री योगेश शर्मा द्वारा यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलवाई गई। आज छात्राओं के 92 लर्निंग लाइसेंस बनाए गए। इस अवर पर श्रीमती मंजरी अवस्थी, राकेश चौहान, उदयभान शर्मा, पंकज राय, नवीन दुबे, पर्यवेक्षक मीना गाठले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

