
नर्मदापुरम / बनखेडी क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया रणधीर से कच्ची महुआ शराब तस्कर के द्वारा सस्ती दाम मे शराब को बनखेड़ी लाकर बिक्री करने की लगातार शिकायत आने से बनखेडी थाना के द्वारा जगह-जगह पर अपने विश्वनीय मुखबिर को मुश्तैद किया गया। शनिवार दिनांक 10/07/2026 को मुखबिर सूचना पर आरोपी कमलेश अहिरवार पिता रामचरण अहिरवार, उम्र 54 साल, निवासी ग्राम जमुनिया रणधीर थाना बनखेडी के द्वारा हाथ भट्टी से बनी अवैध शराब जमुनिया रणधीर से अपनी काले रंग की प्लेटिना 100 मोटर साइकिल से बनखेड़ी की ओर आ रहा है। जिसके दौरान ग्राम खामखेड़ी पुलिया के ऊपर बीच मेन रोड से थाना बनखेडी पुलिस टीम ने दविश देकर पकड़ा । आरोपी कमलेश अहिरवार पिता रामचरण अहिरवार, उम्र 54 साल, निवासी ग्राम जमुनिया रणधीर थाना बनखेडी के कब्जे से कच्ची महुआ शराब 4 प्लास्टिक के कुप्पे जो प्रत्येक कुप्पे में 15 लीटर कुल करीब 60 लीटर देशी कच्ची महुआ की अवैध शराब एवं काले रंग की प्लेटिना 100 मोटर साइकिल जप्त की गयी। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय (पुलिस) पिपरिया मोहित यादव के पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी बनखेड़ी निरीक्षक विजय सनस द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गयी।
उक्त कार्यवाही सराहनीय भूमिका…
निरीक्षक विजय सनस, उनि मनमोहन सिंह ठाकुर, कार्य. सउनि चन्द्रकांत परते, आर. अभिषेक पटेल, आर. आकाश रघुवंशी NRS रहीश की रही।

