नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में पिंक लाइसेंस ड्राइव अंतर्गत निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा क्षेत्रीय परिवहन एवं महाविद्यालय के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती अंशिका विधायक प्रतिनिधि महाविद्यालय उपस्थित रही। साथ ही शिविर में संजय कुमार जैन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आर एस मेहरा, परिवहन विभाग से सुश्री ज्योत्सना SI, योगेश शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती प्रतिभा वाजपेयी प्रशासक वन स्टॉप सेंटर श्रीमती दीप्ति शुक्ला प्रभारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास इटारसी एवं महाविद्यालय से प्राध्यापक डॉक्टर हरप्रीत रंधावा, श्रीमती मंजरी अवस्थी डॉक्टर संजय आर्य, डॉक्टर शिरीष परसाई उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में महाविद्यालय में अध्यनरत बालिकाए शिविर में सम्मिलित हुई। शिविर में लगभग 80 बालिकाओं के लर्निंग लाइसेंस बनाए जाकर उन्हें प्रदाय किए गए। परिवहन विभाग से सुश्री ज्योत्सना द्वारा बालिकाओं को यातायात नियमों एवं सुरक्षित परिवहन के संबंध में जानकारी दी। साथ ही सुरक्षित परिवार हेतु बालिकाओं को शपथ दिलाई गई। संजय कुमार जैन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास द्वारा बताया गया कि पिंक लाइसेंस ड्राइव के माध्यम से प्रतिवर्ष बालिकाओं को लर्निंग लाइसेंस प्रदाय किए जाने हेतु शिविरों का आयोजन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किया जाता है। उन्होंने योजना अंतर्गत संचालित विविध गतिविधियों अपराजिता अभियान सशक्त वाहिनी अभियान घर की पहचान बेटी के नाम आदि की विस्तार से जानकारी उपस्थित प्रतिभागियों को दी। साथ ही बालिकाओं के उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर एस मेहरा ने महाविद्यालय में शिविर आयोजन हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग एवं क्षेत्रीय परिवहन विभाग का आभार व्यक्त किया।

