
नर्मदापुरम / पुलिस ने सजग प्रहरी अभियान के तहत आज आदमगढ़ में जाकर आम जनों को सजग प्रहरी अभियान के सम्बन्ध में बताया गया एवं जागरूक किया गया, साथ ही कंट्रोल रूम के नंबर भी नोट कराया गया। आजकल आए दिन लोगों के साथ साइबर ठगी हो रही है, जिसकी वजह से लोगों के खातों पर साइबर फ्रॉड अपना हाथ साफ कर रहे हैं। नर्मदापुरम पुलिस का आम जनता से अपील dहै कि किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड नहीं करें, ना ही किसी के कहने पर कोई पेमेंट करें जिससे आप ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं। सजक प्रहरी अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने अपने स्टाफ के साथ पहुंचकर आम नागरिकों को इसकी जानकारी दी।

