
नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आदर्श नगर वार्ड क्रमांक 11 में नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला एवं शॉल पहनाकर सम्मान किया गया तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष इंजीनियर अजय अहिरवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर मीना वर्मा, राकेश शर्मा, संतोष तोमर, कमलेश बाथरे, अनुराग मलैया एवं अशोक अहिरवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मानित नवनियुक्त पदाधिकारियों में जिला महासचिव संतोष अहिरवार, ब्लॉक अध्यक्ष (ग्रामीण) मनमोहन अहिरवार, नर्मदापुरम नगर अध्यक्ष बंटी ब्रजेश पटैल, इटारसी नगर अध्यक्ष कृष्णा चौधरी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. श्याम अहिरवार, जिला सचिव प्रदीप अहिरवार, जिला सचिव दीपक कटारे, नगर सचिव दिलीप अहिरवार, नगर सचिव रवि अहिरवार एवं अशोक गोलिया प्रमुख रूप से शामिल रहे।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सदस्यता अभियान तथा अनुसूचित जाति समाज के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन जिला महासचिव संतोष अहिरवार द्वारा किया गया। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

