
नर्मदापुरम / नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव द्वारा आज नगर के आदमगढ़ क्षेत्र में बन रही सड़कों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नेता प्रतिपक्ष अनोखे राजोरिया उपस्थित रहे। आदमगढ़ क्षेत्र में सड़क बनने पर स्थानीय नागरिकों आभार व्यक्त किया।
नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा वार्ड क्रमांक 19 आदमगढ़ की प्रगतिरत सड़क, रविशंकर नगर में बन रही सड़क का आज नेता प्रतिपक्ष श्री राजोरिया के साथ निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्तापूर्ण तथा समय सीमा में पूरा करें।

