

नर्मदापुरम / नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में बाजार क्षेत्र में गुरूवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जल भराव की समस्या को देखते हुए नपा की टीम द्वारा बाजार क्षेत्र के समूचे नालों के चैम्बर हटाकर सफाई की गई।
स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष श्रीमती यादव एवं सीएमओ श्री देशमुख के निर्देशन गुरूवार को बाजार क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नाले नालियों के चेम्बर्स खोलकर सफाई की गई। जिसमें भारी मात्रा में प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक की समाग्री, पालिथिन, थर्माकोल निकला। स्वच्छता अभियान के दौरान पर्यवेक्षक संजय लुटारे, कमलेश तिवारी सहित स्वच्छताकर्मी उपस्थित रहे।
नपाध्यक्ष और सीएमओ ने की सहयोग की अपील….
नपाध्यक्ष श्रीमती यादव एवं सीएमओ श्री देशमुख द्वारा नगर के नागरिकों, दुकानदारों से नगरपालिका द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने संयुक्त से आग्रह किया है कि अपने घर, दुकान, प्रतिष्ठान से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में रखें। यहां वहां न फैंकें। कचरा सड़क पर फैंकने से बारिश के पानी के पानी के साथ मिलकर नाले नालियों को चोक करते हैं, जिससे जल भराव की समस्या उत्पन्न होती है।

