


नर्मदापुरम / भारतीय किसान संघ द्वारा मूंग की 100 प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जा रहा है, इसी तारतम्य में आज भारतीय किसान संघ नें नर्मदा नदी में जल सत्याग्रह किया। जहां 100 प्रतिशत मूंग का उपार्जन करनें की मांग को लेकर नर्मदा मैया में खड़े होकर 3 घंटे तक जल सत्याग्रह किया एवं इसके बाद एडीएम को ज्ञापन दिया, लगभग 3 घंटे चले इस जल सत्याग्रह के बाद किसान वापस अपनें धरनास्थल पर आए और पुनः अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ किया ।
किसान कल्याण वर्ष में किसान परेशान….
भारतीय किसान संघ के मध्यभारत प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान नें बताया कि मप्र सरकार किसान कल्याण वर्ष मना रही है, लेकिन प्रतीदिन है किसान परेशान है, सरकार ऐसे निर्णय ले रही है जिससे किसानों का कर्याण होता नहीं दिख रहा है, सरकार 100 प्रतिशत मूंग खरीदे अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन के दौरान उग्र प्रदर्शन भी करेंगे ।
दंडवत करते हुए पहुंचे मां नर्मदा….
जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह राजपूत नें बताया कि किसान आज सर भरते हुए नर्मदा जी के दर्शन करनें एवं जल सत्याग्रह करनें गये थे, 3 घंटे शांतिपूर्वक सत्याग्रह करते हुए वापस अपनें धरनास्थल पर वापस लौटे है, सोहागपुर एवं पिपरिया, इटारसी के कार्यकर्ता धरना देनें बैठे है ।
किसानों नें मेहनत करके मूंग का उत्पादन किया….
भारतीय किसान संघ के जिला सहमंत्री रजत दुबे नें बताया कि किसानों नें गर्मी भर मेहनत करके मूंग का बंपर उत्पादन किया है। 4-5 क्विंटल प्रति एकड़ मूंग का उत्पादन किया है, लेकिन सरकार नें घोषित उपार्जन 1 क्विंटल 20 किलो तय किया जोकि बहुत कम है, ऐसे में किसानों को औने पानैं दामों में मंडी में बेचना पड़ेगा, मंडी के भाव भी 4500-5000 रूपये चल रहे है जिससे लाखों रूपये का फटका लगेगा। सरकार शीघ्रता से शत प्रतिशत मूंग खरीदी की घोषणा करें, अन्यथा प्रतिदिन ही उग्र आंदोलन करेंगे ।
यह रहे उपस्थित….
भारतीय किसान संघ के सत्याग्रह में प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, जिलाध्यक्ष ओमकार राजपूत, जिला सहमंत्री रजत दुबे, प्रचार प्रसार प्रमुख शिवमोहन सिंह, लखनलाल राजपूत, रेवक सिंह, नबाब सिंह, श्रीराम दुबे, मोरसिंह राजपूत, श्यामशरण तिवारी, सुनील पटैल, लालजीराम रघुवंशी, राजेश साध, ओमप्रकाश महालहा, जगदीश कुशवाह, सुभाष साध, लक्ष्मीनारायण यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

