
नर्मदापुरम / पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा आयोजित ‘हरित संगम’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं (NGO), मातृशक्ति, युवाओं एवं पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने “हरित घर” बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में 3P अभियान — पेड़, पानी और पॉलीथिन (कचरा प्रबंधन) — के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल संरक्षण करने तथा घर के कचरे का घर पर ही उचित निष्पादन एवं प्रबंधन करने का संकल्प लिया गया। साथ ही नर्मदापुरम जिले में 10,000 हरित घर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
कार्यक्रम में विभाग संयोजक सुनील झरनिया ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरि बल्लभ अग्रवाल ने की। इस अवसर पर आर.एस. चौहान, अशोक श्रीवास्तव, अनिल अग्रवाल, कपिल, राकेश, भार्गव, विष्णु सोनी, कु. जय बाला निगम तथा नर्मदा समग्र से विनय दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
श्री चंद्रमौली महिला मंडल ओर से बबीता साहू, पूनम सेठ, शिवानी साहू, ममता साहू, मीना साहू, उर्मिला साहू, टीना महेश्वरी, रजनी पटवा, श्रीमति चौधरी एवं रंजन थापक ने सहभागिता की।
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से रेखा, विष्णु सोनी, नीलू नागा, उमेश ठक्कर एवं अमित नामदेव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा हरित एवं स्वच्छ नर्मदापुरम के निर्माण हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

