

सिवनी मालवा / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना सिवनी मालवा के सेक्टर 1 (वार्ड क्रमांक 3) में मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत ‘एक पेड़ बेटी के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन कर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी विजय राय ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर कुपोषित बच्चों की स्थिति की जानकारी ली और उपस्थित बच्चों को टॉफियां वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान एसडीएम एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती सुचित्रा राजावत ने उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की जन्म दर बढ़ाना व उन्हें सुरक्षा प्रदान करना है, साथ ही उन्होंने सभी से अपने घरों में “एक पेड़ बेटी के नाम” लगाने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में पर्यवेक्षक श्रीमती आसमा खान ने अतिथियों व महिलाओं का आभार व्यक्त किया, वहीं इस सफल आयोजन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती संतोषी ठाकुर एवं सहायिका श्रीमती अरुणा का सराहनीय सहयोग रहा जिसमें वार्ड की महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

