
नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम् एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मूंग की शत प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर कल दिनांक 8 जुलाई दिन बुधवार को सायं 4 बजे बड़ चौराहा मालाखेड़ी पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर कमलेश बाथरे अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी, अनुराग मलैया अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम्, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश महासचिव अमित खत्री, पूर्व पार्षद कुलदीप राठौर, सलीम खान , संतोष अहिरवार, सिराज खान एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

