<img src="https://satyakiawaaz.com/wp-content/uploads/2026/07/Screenshot_20260709_165732_WhatsApp.jpg" alt="" width="820" height="411" class="alignnone size-full wp-image-24605" /
नर्मदापुरम / जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक साईकृष्ण एस. थोटा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं एसडीओपी सोहागपुर संजू चौहान के मार्गदर्शन में थाना माखन नगर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की।
दिनांक 09 जुलाई 2026 की रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरी रोड, माखन नगर पर पुलिस टीम ने संजू पिता दयाराम पासी (42 वर्ष), निवासी ग्राम आरी को मोटर साइकिल से अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमती ₹9,600) एवं मोटरसाइकिल क्रमांक MP04 ZM 0233 जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), म.प्र. आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक अशोक बरबड़े, प्रधान आरक्षक सुनील नागले एवं आरक्षक दुर्गेश की सराहनीय भूमिका रही।

