
नर्मदापुरम / इटारसी / न्यू यार्ड क्षेत्र में टीआरएस कालोनी निवासी एक महिला के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने लगभग 49 हजार रूपए उड़ा दिए। इस मामले में इटारसी पुलिस ने बताया कि टीआरएस कालोनी न्यू यार्ड निवासी फरियादी माया उपाध्याय ने रिपोर्ट लिखाई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैंक अकाउंट से 49,000 हजार रुपए निकाल लिए। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 594/26 धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

