
नर्मदापुरम / शहर की पॉश ‘रिवर व्यू कॉलोनी’ (फेज-2) में हुई लाखों रुपये की हाई-प्रोफाइल चोरी हुई थी । सोशल मीडिया पर कॉलोनी की सुरक्षा को लेकर उठ रहे तीखे सवालों और दहशत के माहौल के बीच जब पुलिस ने तफ्तीश की चोर जल्द होगा पुलिस की गिरफ्त में।
रिवर व्यू कॉलोनी के मकान नंबर 124 (जो कॉलोनाइजर के रिश्तेदार आदित्य पारे का है) में कपिल शर्मा अपने दो अन्य साथियों के साथ पिछले एक-दो वर्षों से किराए पर रहकर अपनी कंपनी संचालित कर रहे हैं। वे यहां से ‘कैंपा कोला’ कंपनी का काम देखते हैं। बीती 6 तारीख (मंगलवार) को जब कपिल शर्मा और उनके साथी मुहासा में कंपनी के काम से बाहर गए हुए थे, तभी दोपहर के समय शहर में भारी बारिश हो रही थी। इसी सूनेपन का फायदा चोरी की गईं ।
चोर ने घर के अंदर रखे 15 महंगे लैपटॉप (जो कर्मचारियों और डेस्कटॉप के लिए रखे थे), टीवी, आरओ (RO) मशीन और ढाई लाख रुपये की कीमती घड़ी सहित करीब 10 लाख का सामान गाड़ी में लादकर रफूचक्कर हो गया।
मकान मालिक लौटे तो उड़े होश, कॉलोनी में मचा था हड़कंप….
जब कपिल शर्मा और उनके साथी शहर से वापस लौटे, तो मकान का ताला टूटा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। इस बड़ी वारदात के बाद पूरी कॉलोनी के लोग सहम गए थे। लोगों में चोरों का खौफ इस कदर था कि सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर कॉलोनी की सुरक्षा समिति और व्यवस्थाओं पर खूब सवाल उठाए जा रहे थे।
गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने फिलहाल इस पूरे मामले और आगामी कार्रवाई को काफी गोपनीय रखा है। पुलिस की एक टीम भोपाल में सामान खरीदने वाले की तलाश में जुटी है।
इनका कहना…
पुलिस जांच में जुटी हुई है, जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा
गौरव सिंह बुंदेला, थाना प्रभारी नर्मदा पुरम।

