
नर्मदापुरम / शहर में सायं को स्ट्रीट लाइट अंधेरा होने के 1 घंटे पूर्व जला दी जाती है, जिससे बिजली का बिल व्यर्थ बढ़ता है। यह एक दिन का आलम नहीं है, महीनो से एक घंटा पूर्व जला दी जा रही है स्ट्रीट लाइट । इस संबंध में हमने विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया लेकिन उनके कान पर जू तक नहीं रहती है। कोई ना कोई बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। विद्युत विभाग का चार्ज देख रही उपयंत्री दीक्षा तिवारी से इस संबंध में हमने कहा तो उन्होंने बताया कि जल्द ही ऑटोमेटिक सिस्टम लग रहा है जिसमें स्वतः ही शाम को अंधेरा होने पर लाइट जल जाएगी। लेकिन वह कब लगेगा इसकी कोई समय सीमा नहीं है। अगर जब तक ऑटोमैटिक सिस्टम नहीं लगता तो लाइट को स्ट्रीट लाइट को जलाने के समय को बदला क्यों नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि जो पंप ऑपरेटर पंप चलाने आते हैं, वही लाइट चालू कर देते हैं जिससे यह व्यवस्था गड़बड़ हो रही है। अब क्योंकि नगर पालिका में इतना बड़ा स्टाफ है तो क्या किसी एक कर्मचारी को यह ड्यूटी नहीं सोपी जा सकती है, जो अंधेरा होने के पूर्व स्ट्रीट लाइट जलाएं।

