
सिवनी मालवा / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर मयंक जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम, रविकांत सिंह उपसंचालक कृषि नर्मदापुरम, एस.मिश्रा उपायुक्त सहकारिता नर्मदापुरम, अनिल जैन जिला प्रबंधक विपणन नर्मदापुरम द्वारा क्षेत्र के मूंग उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों के दल ने शासकीय गोदाम मार्कफेड कार्यालय, पालीवाल वेयर हाउस दमाडिया में निरीक्षण करते हुए मूंग की जांच की। तौलकाटे से तोली गई मूंग उपज का अवलोकन किया। पालीवाल वेयर हाउस पर अभी तक कृषक संख्या 04, स्लॉट 04 संख्या कुल मूंग 27.50 क्विंटल उपार्जित करने की जानकारी अधिकारियों को दी गई। मार्केटिंग विपणन संस्था बानापुरा द्वारा इस वेयर हाउस पर मूंग उपार्जन कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान सांवलखेड़ा समिति, बानापुरा, धर्मकुंडी समिति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संजय कुमार पाठक, नायब तहसीलदार आलोक, कृषि विस्तार अधिकारी राजेश कुमार दोहरे, मार्केटिंग प्रबंधक सुनील साध, वेयर हाउस संचालक सहित अन्य कृषकगण उपस्थित रहे।

