नर्मदापुरम / सकारात्मक सोच सार्थक पहल ग्रुप की मासिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें बारिश के मौसम में नर्मदा नदी के किनारो पर एवं रोड किनारों पर बिखेरने आम, नीम, जामुन, इमली के सीड बॉल तैयार किये। सभी सदस्य घर पर भी सीड वॉल तैयार कर रही है। इस अवसर पर ग्रुप की अध्यक्ष मोनिका चौकसे, ममता शर्मा, संध्या थापक, नीता भट्टाचार्य, दीपा भट्टाचार्य, वंदना शर्मा, अपर्णा श्रीवास्तव, रजनी यादव, छाया खंडेलवाल, पूजा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

