नर्मदापुरम / वुधवार दिनांक 08/07/2026 को महिला एवं बाल विकास परियोजना शहरी नर्मदापुरम के सेक्टर 4 men आंगनवाड़ी केंद्र क्र.103 कंचन नगर रसूलिया में `एक पेड़ बेटी के नाम`अभियान अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें लाडली वालिका एवं उनके अभिभावकों और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि को आमंत्रित कर बालिका आराध्या मीना के नाम से एक पौधा लगाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वार्ड नंबर 21 की पार्षद श्रीमती महिमा रोहित गौर, जन प्रतिनिधि श्रीमती रीना मालवीय, पुष्पलता बामलिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सेवंती वर्मा, सहायिका सोनी भारदेव एवं वार्ड के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

