

नर्मदापुरम / जनपद पंचायत नर्मदापुरम एवं जनपद शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला एस.पी.एम., नर्मदापुरम में प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक ब्लॉक स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लॉक स्तर पर पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में 15 स्व-सहायता समूहों की 30 रसोइयों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने उत्कृष्ट पाक-कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री चौकसे रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश शर्मा संकुल प्राचार्य एस पी एम उपस्थित रहे। निर्णायक समिति में होमसाइंस कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. संध्या राय डायटीशियन एवं बीआरसी श्रीमती सपना गोलहानी, एकीकृत माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक अखिलेश पाठक, श्रीमती अर्चना यदुवंशी, बीआरसी कार्यालय एस एम सी की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना चौधरी ने सभी व्यंजनों का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जागृति महिला समूह गुर्रा की रसोइया श्रीमती निर्मला सराठे एवं श्रीमती ब्रज लता यादव ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला एस पी एम के मां दुर्गा स्वसहायता समूह की रसोइया श्रीमति ललिता जोशी एवं सरिता जोशी एवं शासकीय एकीकृत हायर सेकेंड्री स्कूल रायपुर के मां नर्मदा स्वसहायता समूह की रसोइया श्रीमती नीलिमा चंद्रावल ओर श्रीमती कमला कहार ने प्राप्त किया । तृतीय पुरस्कार तीन समूहों की 6 रसोइयों को दिया गया। शासकीय माध्यमिक शाला पाहनवररी की रसोइया श्रीमती सविता उइके और श्रीमती बबली मेहरा, शोभा सराठे, आरती सराठे माध्यमिक शाला निटाया श्रीमती मनीषा उइके, श्रीमती भावना उइके डोंगरवाडा ने प्राप्त किया। चतुर्थ पुरस्कार 3 महिला समूहों की रसोइयों को दिया गया। श्रीमती अनीता यादव एवं माया यादव एकीकृत माध्यमिक शाला आमुपुरा श्रीमति गीता वर्मा, श्रीमती शादी वर्मा माध्यमिक शाला परार्देह, श्रीमती नीतू चोरे, श्रीमती मीना चौरे दिवलाखेड़ी को दिया गया। इस प्रकार 20,000 रुपए की पुरस्कार राशि संबंधित रसोइयों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
पुरस्कार प्राप्त सभी प्रतिभागियों को अतिथियों के कर कमलों से स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। शेष सभी कार्यक्रम में सहयोगी रसोइयों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जनपद अध्यक्ष श्री चौकसे ने रसोइयों को अस्शवत किया कि यदि किचिन शेड संबंधी कोई भी समस्या हो तो आप एम डी एम प्रभारी परमसुख गढ़वाल जो को सूचित करें। उनके माध्यम से मुझे ज्ञात हो जाएगा । निश्चित ही मै आपकी किचिन शेड संबंधी समस्या को पूर्ण कराने का प्रयास करूंगा। आप सभी ने बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन बनाए है सभी धन्यवाद के पात्र है। एस पी एम के संकुल प्राचार्य राजेश शर्मा द्वारा बच्चों के हित में स्वच्छता से भोजन बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया
प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु ब्लॉक एमडीएम प्रभारी परमसुख गढ़वाल, जनशिक्षक कुंअर सिंह वाडिवा ने समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। आयोजन को सफल बनाने में जनशिक्षक कुँवर सिंह वाडिवा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर जनशिक्षक पुरुषोत्तम अहिरवार, संतोष तनेजा प्रमोद नागर, विद्या ठाकुर, ज्योति सूर्य वंशी एवं bac चंद्रभूषण वशिष्ठ, कमलेश टेकाम, सी डब्ल्यू एस छात्रावास के प्रभारी गोबिंद सिंह आदि उपस्थित थे। अंत में बीआरसी नर्मदापुरम श्रीमती सपना गोलहानि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों का आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

