नर्मदापुरम / महिला बाल विकास परियोजना नर्मदापुरम शहरी के सेक्टर 01 में केंद्र क्रमांक 20,21,22 में सामूहिक रूप से एक पेड़ बेटी के नाम अंतर्गत पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम में वार्ड की लाडली लक्ष्मी बेटियां, वार्ड के समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि श्रीमती हीना खान, पार्षद पति कुलदीप राठौर, बालागंज स्कूल की प्राचार्य श्रीमती निखद, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव, पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता पटवा मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दुर्गा पटेल, श्रीमती शहनाज बानो, सुश्री शबनम बनो, सहायिका श्रीमती अज़रा खान एवं वार्ड की महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

