
नर्मदापुरम / सिवनीमालवा थाना अंतर्गत धरमकुण्डी ओर हिरणखेड़ा के बीच विगत 1 जुलाई को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर ही मौत मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद डंपर चालक पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान ग्राम खुटवासा निवासी कपिल तोमर एवं ग्राम भीलाखेड़ी निवासी सतीश राजपूत के रूप में हुई थी । उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि सड़क किनारे खड़ा डंपर वाहन एम एच 42 टी 0424 रोड पर खड़ा था। इस दौरान मोटर साइकिल से आ रहे दो युवक डंपर में पीछे से टकरा गए। जिनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने वाहन क्रमांक एम एच 42 टी 0424 के चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 465/26 धारा 281,106(1) बीएनएस 126/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है, आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है।

